अनियंत्रित कार नाले में घुसी, एक ही परिवार के छः घायल, इलाज जारी
एक ही परिवार के 06 लोग अपने कार में सवार होकर नारायणपुर के किसी पारिवारिक कार्य के लिए निकले थे

के.शशिधरण केसकाल

AINS NEWS…केसकाल पुलिस थाना अंतर्गत दुर्घाट मोड़ पर दल्लीराजहरा से एक ही परिवार से 06 लोग अंतागढ़ से आमाबेड़ा होकर धनोरा पार करते समय दुर्घाट मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर नाला में जा घुसी, कार में सवार एक ही परीवार के 05 लोग घायल हुए, घायल लोगो को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसकाल लाकर प्रथिमक उपचार के बाद केसकाल से रायपुर रिफर किया गया है
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14.08.2023 की सुबह एक ही परिवार के 06 लोग अपने कार में सवार होकर नारायणपुर के किसी पारिवारिक कार्य के लिए निकले थे, अंतागढ़ पहुंचने पर ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी की अंतागढ़ से नारायणपुर मार्ग पर जाम है, आगे जाने के लिए पुलीस के मना करने पर पीड़ीत परिवार कार को अंतागढ़ से आमाबेड़ा मार्ग से धनोरा होकर बेड़मा से नारायणपुर निकलने की सोच कर आगे बढे, कार केसकाल थाना क्षेत्र के दुर्घाट मोड़ पर अनियंत्रित होकर बहार नाला में एक्सीडेंट हो गई,





