केसकाल के तेंदुभाटा के शमशानघाट की जमीन का कैसे पट्टा बनाया..आक्रोशित ग्रामवासीयों ने एसडीएम केसकाल को की लिखित शिकायत
पट्टा को खारिज करने की मांग ...ग्रामवासी

के.शशिधरण….केसकाल से

AINS NEWS… केसकाल ब्लॉक व तहसील के ग्राम तेंदुभाटा में वर्षो पुराने शमशान घाट की भूमि का गांव के एक प्रभाव शाली व्यक्ति द्धारा जालसाजी के तहत भूमि की पट्टा बनाया गया था जिसकी जानकारी ग्राम वालो को मिलने पर सभी आक्रोशित ग्रामवासियों ने गांव के सरपंच , जनपद सदस्य व दर्जनों लोगों के साथ शिकायत पत्र एसडीएम केसकाल को सौंपा, एसडीएम केसकाल ने पीड़ीत गांव वालों को आश्वासन देकर कहा कि मामले की जांच करने घटना स्थल में राजस्व विभाग द्वारा जल्दी पहुंचकर सत्यता जानेंगे
मामले के बारे में गिरधारीलाल सिन्हा, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत केसकाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हमारे गांव के पूर्वजों के समय से उक्त भूमि का गांव वाले शमशान घाट के रूप में उपयोग कर रहें हैं, उक्त भूमि का गांव के एक नामी व्यक्ती सालिकराम जयसवाल द्धारा छुप छुप कर पट्टा बनाया गया है उसका जानकारी गांव वालों को मिलने पर एसडीएम केसकाल को लिखित शिकायत ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर पट्टा को ख़ारिज करने की मांग किए हैं




