छत्तीसगढ़

खबर का हुआ असर… आवारा पशुओं को लेकर सक्रिय हुए नगर पालिका अमलेश्वर के अधिकारी

अब नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अधिकारी सक्रिय नजर आए और उस क्षेत्र के आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठानों में पहुंचाया जा रहा है

AINS NEWS….जैसा की सर्वविदित है कि हमारे द्वारा आवारा मवेशियों के सड़क पर विचरण को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की जाती रही हैं, खासकर अमलेश्वर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों पर आवारा मवेशियों की भीड़ और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में खबरें लगातार प्रकाशित की जाती रही हैं, खबरों के बाद अब नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अधिकारी सक्रिय नजर आए और उस क्षेत्र के आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठानों में पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा कुछ नहीं कहा जा सकता, यह कार्य लगातार होता रहा तभी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल पाएगी, देखते रहिए AINS NEWS 24X7

Related Articles

Back to top button