छत्तीसगढ़

धरसीवा विधानसभा से ठोकी दावेदारी खिलेश देवांगन ने

खिलेश देवांगन ने खरोरा ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन सौप कर अपनी दावेदारी को प्रबल कर दिया है

AINS NEWS…छग विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायकी की टिकट आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू है

रायपुर जिले के धरसीवां विधानसभा सीट से युवा नेता व आरंग जनपद पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने खरोरा ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन सौप कर अपनी दावेदारी को प्रबल कर दिया है।

बता दें कि खिलेश देवांगन पढ़ाई के समय से ही समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं, उन्होंने 2006 से ही सामाजिक कार्य से जुड़ कर NCC और NSS जैसे राष्ट्रीय संस्था से लेकर 2010 में आरंग विधानसभा युवा कांग्रेस के लीडरशिप करते हुए छग युवा कांग्रेस के महासचिव की सफल जिमेदारी निभाते हुए छग के कई जिलों के युवा कांग्रेस के प्रभारी बने, वही दूसरे राज्य महाराष्ट्र में बतौर समन्यव्यक का दायित्व भी सम्हाला।

साथ ही जब राज्य में बीजेपी की सरकार थी तब उन्हे कई बार आंदोलन में जेल भी जाना      पड़ा। अभी बता दें कि वर्तमान में आरंग ब्लाक कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ आरंग जनपद पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होकर आम जनता के जन सेवक बनकर धरातल पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button