AINS NEWS….आम आदमी पार्टी की बिलासपुर इकाई ने विधायक निवास के सामने प्रदर्शन किया और कई सवाल दागे, अपने ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, कानून और स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रश्न पूछे, इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें यह सारे प्रश्न अंकित थे, प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ उज्ज्वला कराडे ने किया, गौरतलब है कि लगातार आम आदमी पार्टी बिलासपुर में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के प्रति आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे आम आदमी पार्टी की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है, कुछ दिनों पूर्व आम आदमी पार्टी ने शहर में मौन प्रदर्शन भी किया था इसके अलावा और भी प्रदर्शन आम आदमी ने किए हैं, इस बार के प्रदर्शन को लेकर उज्जवला कराडे ने कहा कि हम प्रदर्शन करने नहीं बल्कि विधायक से सवाल पूछने आए हैं, लेकिन विधायक से मुलाकात तो नहीं हुई हमने ज्ञापन दे दिया है और पूछा है कि बिलासपुर शहर के ऐसे हालात क्यों हैं





