छत्तीसगढ़

बंधक मजूदरों ने नामक्कल से सकुशल वापसी के बाद कलेक्टर दीपक सोनी से मिलकर जताया आभार

कलेक्टर की पहल पर बंधक मजदूरों की तमिलनाडू के नामक्कल से हुई सकुशल वापस

AINS NEWS कोंडागांव….कोंडागांव जिले के बंजोड़ा से तमिलनाडू के नामक्कल में मजदूरी करने गए पांच युवाओं की सकुशल वापसी के पश्चात् कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर उनका आभार जताया। उल्लेखनीय है कि अधिक परिश्रमिक की लालच में फंसकर धनोरा थाना क्षेत्र के पांच युवक तमिलनाडू के नामक्कल में मजदूरी करने गए थे, जिन्हें बंधक बना लिया गया था। कलेक्टर सोनी ने मामले के संज्ञान में आते ही इन युवाओं को सकुशल वापसी के लिए पहल की थी।

धनोरा थाना क्षेत्र के दिनेश राणा, सेवन राणा, अनय प्रसाद बघेल, गजानंद राणा और भुवनेश्वर अधिक मजदूरी के लालच में फंसकर तमिलनाडू के नामक्कल में काम करने गए थे, जिन्हें बंधक बना लिया गया था। इनमें से एक युवा ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार को दी। मामले के संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री सोनी ने बंधक युवाओं की सकुशल वापसी के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री शंकर लाल सिन्हा तथा केशकाल के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी और श्रम निरीक्षक श्री सोरी ने नामक्कल के पुलिस अधिकारियों से युवाओं की वापसी के लिए संपर्क किया। वहां के पुलिस अधिकारियों ने बंधक युवाओं को छुड़ाकर वापसी के लिए दल गठित कर कार्यवाही की और शनिवार को इन युवाओं को छुड़ाया। ये सभी युवा अपनी सकुशल वापसी से बहुत खुश हैं गांव घर अपनी सकुशल वापसी के लिए कलेक्टर श्री सोनी का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button