केसकाल से पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम को लेकर नाराजगी, भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
पुराने कार्यकर्ता होने की वजह से पार्टी से मौके की अपेक्षा रहती है, ऐसे में किसी नए चेहरे को सामने लाने से पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी जायज है

AINS NEWS….कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं, जिले के पुराने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से बड़ी संख्या में मुलाकात की और नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व पर नाराजगी व्यक्त की।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमने पिछले 17 वर्षों से ईमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है और पुराने कार्यकर्ता होने की वजह से पार्टी से मौके की अपेक्षा रहती है, ऐसे में किसी नए चेहरे को सामने लाने से पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी जायज है। पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक सेवाराम नेताम, राजेंद्र नेताम, रामेश्वर उसेंडी, वीरेंद्र महेश बघेल, हरिशंकर नेताम, गणेश दुगा, सुश्री अनीता नेताम समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।




