छत्तीसगढ़

ईडी ने खमतराई, सिविल लाइंस के मामले खोले, जेल में पूछताछ

सट्टेबाजी में मनीलांड्रिंग और हवाला केस में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग थानों में हाल में दर्ज मामले खोले हैं और खुद जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को ईडी की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची और सट्टेबाजी में बंद बुकी, हवाला कारोबारी और पैनल चलाने वालों से लंबी पूछताछ की गई। जो जमानत पर हैं, उनके समंस भी तैयार किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी ने गोवा में गिरफ्तार बुकी नवीन बत्रा के अलावा फरहान हिंगोरा समेत आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की तथा नेटवर्क की डिटे जानकारी ली।

खमतराई पुलिस ने सट्टेबाजी गिरोह के लिए खाता खुलवाने और हवाला करने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों का सटोरियों से कितना लिंक है, जांच भी की जा रही है। इन सभी के खिलाफ सट्टा-जुआ एक्ट के साथ चारसौबीसी की कार्रवाई की गई है। इसलिए किसी को जमानत नहीं मिल पाई है। सभी जेल में बंद है। इसके अलावा सट्टेबाजी में ही पंडरी थाने में शिमर्स क्लब के मालिक नितिन मोटवानी, सिविल लाइन में सौरभ जैन और गंज थाने में चार लोगों पर पूर्व में दर्ज एफआईआर का ब्योरा ईडी ने ले लिया है।

Related Articles

Back to top button