विपक्षी गठबंधन इंडिया की आज से बैठक, जारी हो सकता है लोगो, संयोजक पर भी फैसला संभव

ममता बनर्जी ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक से पहले शिवसेना (यूटीबी) के नेता उद्धव ठाकरे के आवास पहुंचीं और उन्हें राखी बांधी.सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी जूहु में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर से रवाना होने के बाद उपनगर बांद्रा में स्थित ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ पहुंचीं थी. बता दें, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी आज यानी गुरुवार से आयोजित विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंची हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन की 2 दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू
‘इंडिया’ गठबंधन की 2 दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू हो रही है. इस बैठक में विपक्षी नेता मिलकर कई समीकरण तय कर सकते हैं. वहीं बैठक को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में राजनीतिक दलों की संख्या बढ़ रही है और उनका मनोबल भी बढ़ रहा है. वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने कहा है कि देश की जनता बदलाव चाहती है, इसीलिए विपक्षी नेता यहां इकट्ठा हो रहे हैं.




