बिहार में भयंकर हादसा: स्कॉर्पियो रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई; 7 लोगों की मौत, 5 घायल

सासाराम-पटना: बिहार के रोहतास जिले में आज बुधवार सुबह एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गयी. हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.पुलिस ने यह जानकारी दी. दुर्घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 02 पर स्कॉर्पियो के ट्रक से टकराने के कारण हुई.यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई. एसयूवी में चालक के अलावा 11 लोग सवार थे. कैमूर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य झारखंड के रजरप्पा मंदिर से लौट रहे थे.

मृतकों की पहचान राजमती देवी (55), उनकी बेटी सोनी कुमारी (35), उनके दामाद अरविंद शर्मा (40), उनके पोते आदित्य कुमार (8) और रिया कुमारी (9) और अरविंद की दो भतीजियों तारा कुमारी (22) और चांदनी कुमारी (15) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर शोक जताते हुए इसे बेहद दुखद बताया. उनहोंने दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को तकलीफ सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की.
उन्होंने गंभीर रूप घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.शिवसागर थाना के अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई. एसयूवी में चालक के अलावा 11 लोग सवार थे. कैमूर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य झारखंड के रजरप्पा मंदिर से लौट रहे थे. पुलिस ने आशंका जतायी है कि तेज गति के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई है.



