क्राइमछत्तीसगढ़

बीरगांव में अशांति फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। बीरगांव में अशांति फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुधवारी बाजार बीरगांव के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी सत्यम सिंह उर्फ ढोलू पिता राजेश सिंह उम्र 20 साल साकिन नगर निगम रोड वंदना साड़ी दुकान के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार किया।

साथ ही उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 342/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button