
रायपुर। मंदिर हसौद में दो बहनों के साथ गैंगरेप की घटना पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, इस मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की. सरकार दुख के समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. आरोपी आदतन अपराधी है. उस पर पांच अपराध पहले से दर्ज है. 17 अगस्त को ही वह जमानत में बाहर आया था और फिर दोबारा घटना को अंजाम दिया. मुख्य आरोपी मंदिर हसौद के बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष का बेटा है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. सरकार सजग है. तीन घंटे के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.





