छत्तीसगढ़

सामाजिक संगठन और क्षेत्र के लोग बैठकें कर अपने समाज क्षेत्र के लोगों को टिकट देने मांग की

मस्तुरी क्षेत्र के सीपत में बुधवार को सर्वसमाज ने बैठक की

AINS NEWS… विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल जल्द ही बजने वाला है, ऐसे में प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तीनों प्रमुख पार्टियां विधानसभा क्षेत्रों में सही उम्मीदवार के चयन को लेकर कवायद कर रहे हैं, तो वहीं सामाजिक संगठन और क्षेत्र के लोग बैठकें कर अपने समाज क्षेत्र के लोगों को टिकट देने राजनीतिक दलों में दबाव बना रहे हैं। बीते दिनों कोटा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज ने दावा करते हुए टिकट की मांग की, तो मस्तुरी क्षेत्र के सीपत में बुधवार को सर्वसमाज ने बैठक की। जहां सभी समाज के लोगों ने सीपत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी को कांग्रेस से टिकट देने की मांग की गई है। बता दें, कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र एससी के लिए आरक्षित सीट है।

 

Related Articles

Back to top button