क्राइमछत्तीसगढ़

पुटु के लिए जंगल गई महिलाओं को हाथी ने कुचला, दोनों की मौत

बता दें कि, कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हाथियों का उत्पात जारी है.

कोरबा AINS: जिले में हाथियों का आतंक जारी है. इस बार एक दंतैल हाथी ने 2 महिला की जान ले ली. साथ ही 2 को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास को लोगों ने घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

बता दें कि, कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हाथियों का उत्पात जारी है. ऐसे में 2 महिलाओं की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, महिलाएं पुटु लेने गई थी. इसी दौरान दंतैल हांथी ने अपना शिकार बनाया. ग्रामीणों का कहना है कि, केंदई और ऐतमा नगर रेंज में 41 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है. फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. झुंड से बिछड़े हाथी ने घटना को अंजाम दिया है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है.

Related Articles

Back to top button