छत्तीसगढ़
रामगोपाल अग्रवाल के समधी के घर ED ने रेड मारी, फरार है रामगोपाल अग्रवाल
भूपेश बघेल के सीएम रहते रामगोपाल अग्रवाल ने कई घपले-घोटाले किए

AINS NEWS… रामगोपाल अग्रवाल के समधी के घर ED ने रेड मारी गई है, यह रेड रायपुर से सटे खरोरा में पड़ी है। जहां ED के दर्जनों अफसर पहुंचे है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि भूपेश बघेल के सीएम रहते रामगोपाल अग्रवाल ने कई घपले-घोटाले किए है। जब सरकारी एजेंसियों को शिकायत मिली तब घपले घोटालों का खुलासा हुआ। जिसके बाद से रामगोपाल अग्रवाल फरार है। शराब, कोयला और मिलिंग घोटाला भूपेश बघेल और उनके गुर्गे इन घोटालों को अंजाम दिया है। करोड़ों रुपए गबन कर चुके है। फ़िलहाल ED, आईटी और EOW – ACB इस घोटालों की जांच कर रही है। इसमें लिप्त आईएएस और राज्य सेवा के अधिकारी जेल में बंद है। सभी घोटालों के पैसे से अचल संपत्ति खड़े किये है। जांच से बचने अपने रिश्तेदारों के नाम पर महँगी गाड़ियां और बेशकीमती जमीन खरीदे है।





