राजनीतिराष्ट्रीय

डबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश को मिल रहा फायदा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिला करोड़ों का लोन

पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का डबल इंजन उत्तर प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को पिछले कुछ सालों में बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मौकों पर कह चुके हैं कि डबल इंजन की सरकार की वजह से उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ गई है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का डबल इंजन उत्तर प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को पिछले कुछ सालों में बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ा रहा है।

इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SWANIDHI) और स्वयं सहायता समूह लोन योजना (SELF HELP GROUP LOAN SCHEME) के तहत देश में लगभग 15 लाख लाभार्थी अकेले उत्तर प्रदेश से हैं। इस योजना के तहत सर्वाधिक पटरी दुकानदारों को लाभ देने के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में छोटे व्यापारी और लघु उद्योग संचालक समृद्ध और खुशहाल बन रहे हैं। यूपी सरकार ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को 1889 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया जा चुका है।

इतना ही नहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) में 96 लाख से अधिक उद्योग संचालित हैं, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजन हुआ है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत यूपी में स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के 10 हजार रुपये का लोन देकर अपना कारोबार शुरू करने की मंजूरी दी जाती है।

सीएम योगी ने कहा, ”डबल इंजन की सरकार गरीबों की संवेदनाओं के साथ जुड़कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पुरुषों के साथ ही, महिलाओं के भी स्वावलम्बन का आधार बन रही। देश में इस योजना के लगभग 15 लाख लाभार्थी सिर्फ और सिर्फ उत्तर प्रदेश से हैं।”

सीएम योगी ने हाल ही में कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को प्रदेश सरकार द्वारा पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में ये बदलाव की बयार काफी वक्त बाद देखने को मिल रही है, जब लोग ये महसूस कर रहे हैं कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा, सच में जनता तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार सबसे आगे है।

आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से संचालित लगभग 32 योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। ये आंकड़ा बाकी राज्यों से कहीं आगे है।

Related Articles

Back to top button