छत्तीसगढ़
अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ संतराम नेताम केसकाल विधायक के निवास का घेराव किया
संतराम नेताम के निवास के बाहर बैठकर कई घंटे किया चक्का जाम

शशिधरण…केसकाल
AINS NEWS….कोंडागांव जिले के समस्त अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव में किए गए अपूर्ण घोषणा के खिलाफ़ मोर्चा खोलते हुए जिला मुख्यालय कोंडागांव में अनिश्तचित कालीन हड़ताल के बाद आज संतराम नेताम उपाध्यक्ष विधानसभा व विधायक केसकाल निवास का घेराव करने पहुंचे, हजारों की संखया में पहुंचे हड़ताली कर्मचारियों को संतराम नेताम की निवास बाहर सड़क मार्ग पर बेरीकेट लगाकर पुलिस ने रोक दिया, संतराम नेताम के निज सचिव अमरनाथ राणा ने हड़ताली कर्मचारियों से बात करने पहुंचने पर उनकी बात को निरस्त करते हुए हड़तालियों ने निवास के बाहर बैठकर सरकार के खिलाफ़ कई घंटों तक चक्काजाम किया





