छत्तीसगढ़

उसलापुर में युवा कांग्रेस और नागरिक सुरक्षा मंच ने किया रेल रोको आन्दोलन, रेल प्रशासन के कानो में जूं तक नही रेंग रहा

माल गाड़ियों को प्राथमिकता देकर यात्री गाड़ियाँ का परिचालन लगभग बंद होने के कगार पर है

AINS NEWS बिलासपुर….रेलवे प्रशासन को जगाने नागरिक सुरक्षा मंच व युवा कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, उसलापुरा रेल्वे स्टेशन में किया गया, रेल रोको आंदोलन को लेकर उसलापुर स्टेशन पुलिस छावनी में रही तब्दील, नागरिक सुरक्षा मंच व युवा कांग्रेस के द्वारा आज रेलवे उसलापुर स्टेशन में रेल रोको आंदोलन किया गया।

इसके लिए बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे हुए थे। हालाकि आंदोलन के मद्देनजर रेलवे ने स्टेशन के चारो ओर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी जिससे आंदोलनकारी स्टेशन तक नही पहुंच पाए।

प्रदर्शन के दौरान अंदर जाने को लेकर आंदोलनकारी और आरपीएफ,पुलिस के बीच कई बार धक्का मुक्की भी देखी है। लेकिन आरपीएफ एवम पुलिस के तैनात जवानो ने आंदोलनकारियों को railway Patari तक जाने नही दिया । आंदोलन के दौरान रेलवे सुरक्षा के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

दरअसल कोविड के बाद से ही बिलासपुर की कई ट्रेनें रद्द है या जो चल रही है वो घंटो लेट लतीफ चल रही है या आए दिन रद्द हो जा रही है। जिसके कारण यात्री लगातार परेशान चल रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार रेल प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन रेल प्रशासन के कानो में जूं तक नही रेंग रहा है । जिसे देखते हुए मजबूरन नागरिक सुरक्षा मंच एवम युवा कांग्रेस द्वारा आज रेलवे प्रशासन को जगाने यह रेल रोको आंदोलन किया गया है।

Related Articles

Back to top button