छत्तीसगढ़

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो के स्थान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, रथ की सीढीयों के पीछे लगी है फोटो

रथ पर चढ़ने के समय छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो पांव के नीचे आएगी

AINS NEWS… भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के रथ में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाई गई है, यह फोटो ऐसे स्थान पर लगी है जहां रथ पर चढ़ने के समय छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो पांव के नीचे आएगी। इस फोटो को वायरल करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आपत्ति दर्ज की, उन्होंने कहा की भूपेश बघेल की देखा सीखी भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो का प्रयोग अपने कार्यक्रमों और तथा कथित परिवर्तन यात्रा में भी कर रही है, लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति भारतीय जनता पार्टी में कोई सम्मान नहीं है, इसीलिए छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो को जहां-तहां लगा दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button