राष्ट्रीय
बड़ा हादसा : मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट क्रैश, कुल 8 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Mumbai airport. मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते ये हादसा हुआ है. इस वजह से एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ को भी रोक दिया गया है. वहीं हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है.

मौके पर यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्राइवेट जेट में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे. ये भी बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी 700 मीटर थी. जिसके चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.




