छत्तीसगढ़

क्या यह है संभावित कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची, जो सोशल मिडिया में दिखाई दे रही है?

इस लिस्ट में लिखा है कि कांग्रेस ने 31 सीट के उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर जिसमें बाकायदा प्रत्याशियों के नाम के साथ उनसे संबंधित विधानसभा का नाम भी है

AINS NEWS…..आज के युग में सोशल मीडिया पर भरोसा करना ठीक नहीं है यह इस बात से प्रमाणित हो जाता है कि किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की ही नहीं है और सोशल मीडिया में 31 सीटों के उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट तक आ गई। यह लिस्ट छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की है इसमें कोई सील या मुहर तो नहीं लगी है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह फेक है। इस लिस्ट में लिखा है कि कांग्रेस ने 31 सीट के उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर जिसमें बाकायदा प्रत्याशियों के नाम के साथ उनसे संबंधित विधानसभा का नाम भी है। जब हमने इस लिस्ट के बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से चर्चा की तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया और कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अभी ऐसी कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है।

 

Related Articles

Back to top button