मदद के लिए आगे आए हाथ, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों ने दिखाई एकजुटता
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रोडक्शन कंट्रोलर धनराज साहू के ब्रेन ट्यूमर का आज है ऑपरेशन

AINS NEWS CHHOLIWOOD…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा की कई फिल्मों में बतौर स्पॉट बॉय और प्रोडक्शन कंट्रोलर की भूमिका निभाने वाले किशोर धनराज साहू एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें ब्रेन ट्यूमर है, जिसका ऑपरेशन संभवतः आज होने वाला है। धनराज का इलाज पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर के जलविहार कॉलोनी में स्थित अस्पताल होराइजन में चल रहा था। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही जिसमें काफी रुपए लगने वाले हैं, चूंकि धनराज के पिता की आर्थिक स्थिति उतनी ज्यादा ठीक नहीं है कि वह ऑपरेशन का खर्च वहन कर सकें, धनराज साहू के छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सक्रिय परिचितों ने यह जानकारी सोशल मीडिया में वायरल की और मदद की गुहार लगाई। यह बात 16 सितंबर के रात की है, जैसे ही मदद की गुहार सोशल मीडिया में वायरल होने लगी छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े सदस्यों ने मदद के लिए आगे आना शुरू किया। यह बहुत अच्छी बात है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्य ऐसी विकट परिस्थितियों में एकजुटता दिखाते हैं और मदद के लिए आगे आते हैं। इनकी मदद से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अपना कीमती समय देने वाले धनराज साहू के ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन में कुछ मदद हो सकेगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों का तहे दिल से आभार है।






