छत्तीसगढ़

कलेक्टर कार्यालय में नौकरी लगाने का देता था झांसा, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

कुछ लोगों से उसने मोबाइल व मोटरसाइकिल भी धोखाधड़ी से अर्जित की थी

AINS NEWS…. भानुप्रतापपुर क्षेत्र के विभिन्न लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला जिले के बहीगांव निवासी करण सिंह चक्रधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के विभिन्न लोगों से करण सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी और फरार हो गया था, कुछ लोगों से उसने मोबाइल व मोटरसाइकिल भी धोखाधड़ी से अर्जित की थी, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और करण सिंह चक्रधारी की तलाश शुरू की, पुलिस ने करण सिंह को महासमुंद जिले के सरायपाली से गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

 

Related Articles

Back to top button