छत्तीसगढ़

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के छह हाईस्कूलों का हायर सेकंडरी में हुआ उन्नयन, भूपेश है तो भरोसा है – जैन

राज्य सरकार ने पदों की भी दी स्वीकृति, छह स्कूलों में 54 पदों पर भी होगी भर्ती- नियुक्ति

AINS NEWS जगदलपुर… शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों के उन्नयन की सूची जारी की। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के छह हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने का आदेश जारी किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के जिन छह हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाना है, उनमें नेतानार, पोड़ागुड़ा, तुरेनार, पनारापारा (प्रवीर वार्ड), भैरमगंज (सुभाष वार्ड) तथा बान्डापारा सम्मिलित हैं। इन स्कूलों के उन्नयन का प्रस्ताव संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बस्तर प्रवास के दौरान दिया था। विधायक की इस पहल से प्रसन्न अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी है। उन्नयन शालाओं के साथ पद संरचना की सूची भी जारी की गई है।
ऐसा होगा सेट अप स्कूलों में
इनमें से प्रत्येक स्कूल में 4 व्याख्याता के साथ शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड तीन व भृत्य नियमित के एक- एक पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के इन छह स्कूलों में 54 पदों पर भर्ती- नियुक्ति होगी।

हाईस्कूलों के हायर सेकंडरी में उन्नयन पर विधायक जैन ने कहा है कि सीएम भेंट- मुलाकात के कार्यक्रम में जब नानगुर आए थे तो उन्होने यह प्रस्ताव दिया था। मांग पूरी होने से छात्रों समेत क्षेत्र के लोगों, स्कूल प्रबंधनों व अभिभावकों में अत्यधिक खुशी है। भूपेश है तो भरोसा है, की बात एक बार पुन: साकार हुई है।

 

Related Articles

Back to top button