AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी बिलासपुर प्रवास पर हैं, इस दौरान वे मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राशि का वितरण करने वाले हैं।इधर राजधानी में राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री नाम से ही चिढ़ होने के कारण प्रदेश के 16 लाख आवास विहीन लोगों को उनके आवास नहीं मिल पाए लेकिन अब चुनावी झुनझुना के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता को मुख्यमंत्री आवास योजना देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री आवास ना दिला पाने को लेकर अपने एक विभाग से इस्तीफा दे दिया था। सरोज पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी का एटीएम है जिसका वह भरपूर उपयोग कर रही है। सांसद ने आगे कहा कि आने वाले 20 दिनों बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी तब बाकी आवास का क्या होगा, क्या यह भी पूर्व के 36 घोषणाओं की तरह धोखेबाजी की भेंट चढ़ जाएगी।





