खण्ड शिक्षा अधिकारी केसकाल ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, प्राइमरी स्कूल का अध्यापक कई दिनों से गायब, सरपंच साहित अन्य लोगों ने बीईओ केसकाल को की शिकायत
बीईओ ने पीड़ित ग्रामवासियों को लापरवाह शिक्षक के खिलाफ़ कार्यवाही का आश्वासन दिया

AINS NEWS…. केसकाल ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र संकुल केंद्र कुएं के अन्तर्गत ग्राम पंचायत माड़गांव के आश्रित ग्राम कुदाडवाही के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक बलबेंद सिंह पैकरा के उपर सरपंच साहित गांव के शाला प्रबंधन समिती अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगो ने लापरवाह शिक्षक द्वारा विगत कई दिनों से सकूल में नही पहुंचने के साथ गांव के बच्चों के सुनहरे भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुपस्थित शिक्षक के उपर कार्यवाही करने की मांग किए हैं
लापरवाह शिक्षक के उपर जरुर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन सी एल मांडवी खण्ड शिक्षा अधिकारी केसकाल ने दिया है, जानकारी के अनुसार वह शिक्षक पिछले एक माह से विद्यालय में अनुपस्थित है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई पर असर पड रहा है, पुरे मामले को लेकर सी एल मांडवी खण्ड शिक्षा अधिकारी केसकाल ने ग्राम कुदाडवाही के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक बलबेंद सिंह पैकरा को कारन बताओ नोटिस जारी क्या है






