छत्तीसगढ़
कॉलेज में अध्यनरत 18 युवतियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, केशकाल विधायक संतराम नेताम ने किया स्वागत
संतराम नेताम ने उन युवतियों से कहा कि पढ़ाई में भी ध्यान देना और राजनीति में भी

AINS NEWS…. केशकाल विधानसभा के बड़ेराजपुर ब्लॉक के छोटेराजपुर गांव की करीब 18 युवतियाँ जो महाविद्यालय में अध्यनरत हैं, सभी ने अपनी इच्छा से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और विधायक संतराम नेताम के निवास पहुंचकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। संतराम नेताम ने उन युवतियों से कहा कि पढ़ाई में भी ध्यान देना और राजनीति में भी। संतराम नेताम ने सभी युवतियों का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और गमछा भेंट कर पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली सभी किशोरियां उच्च शिक्षा में अध्यनरत हैं।





