छत्तीसगढ़

ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, कहा- बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी

विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो

AINS NEWS  राजेश कुमार अंतागढ़…..  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है।

PM मोदी ने कहा, “आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, आजादी के इतने वर्षों में भी ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे को जगह नहीं मिली थी लेकिन आज ताड़ोकी को नई रेल लाइन की सौगात मिल रही है। इससे आदिवासी साथियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पूर्व विधायक भोजराज नाग नगरपंचायत अध्यक्ष राधे लाल नाग व रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी सहित क्षे भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button