छत्तीसगढ़

धरसीवा की जनता मान रही सुपरस्टार अनुज शर्मा को बाहरी प्रत्याशी, कर रही विरोध जला रही पुतला

अनुज शर्मा पैराशूट प्रत्याशी हैं और बाहरी भी है, लोगों ने कहा कि वे तो भाटापारा के रहने वाले हैं

AINS NEWS…छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम को उजागर तो कर दिया है लेकिन कुछ एक प्रत्याशियों के नाम पर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं, इनमें से एक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अनुज शर्मा का नाम भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी में कुछ दिनों पूर्व प्रवेश किये अनुज शर्मा को धरसीवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी लेकिन धरसीवा की जनता ने इसका विरोध करना प्रारंभ कर दिया है। वहां के लोगों का कहना है कि अनुज शर्मा पैराशूट प्रत्याशी हैं और बाहरी भी है, लोगों ने कहा कि वे तो भाटापारा के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ी सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं, उन्हें धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के बारे में क्या मालूम, लोगों ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी किसी स्थानीय व्यक्ति को मैदान में उतारेगी तो हम उसका समर्थन करेंगे अन्यथा बहिष्कार निश्चित है। विरोध स्वरूप ग्राम कमरेता में अनुज शर्मा का पुतला दहन भी किया गया और नारेबाजी की गई।

Related Articles

Back to top button