AINS NEWS 24X7….. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रायपुर में रेवड़ी और रबड़ी को लेकर पत्रकारों से चर्चा की, इस दौरान सुप्रिया ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी किया उसे भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी का नाम देती है और अपने द्वारा किए गए कार्यों को रबड़ी का नाम देती है, सुप्रिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जो काम किया वह काम किसी राज्य ने नहीं किया, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यहां 40 लाख लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया गया, 44 लाख परिवारों को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ दिया गया और साढ़े छः लाख परिवारों को निशुल्क बिजली दी गई साथ ही 85,000 नौकरियों का सृजन किया गया क्या यह सब रेवड़िया है, सुप्रिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्रों को जो फायदा पहुंचा रही है वह रेवड़ी है, जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करके केंद्र सरकार अपने खास लोगों को उपकृत करने में लगी है, सुप्रिया ने चुनाव को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है कि किसने उनके लिए क्या किया है





