छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी को मिला एक और पार्टी का समर्थन, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात

कुछ दिनों पूर्व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की बात कही

AINS NEWS 24X7…. छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी को मिला एक और पार्टी का समर्थन, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात की भारतीय जनता पार्टी को लगातार अन्य दलों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, कुछ दिनों पूर्व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की बात कही, वहीं अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस जी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का पत्र प्रेषित किया है, बता दें कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी छत्तीसगढ़ में महिला विंग, मजदूर सभा, किसान सेल, दलित सेवा का संगठन है। इन सभी संगठनों का भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा।
कांग्रेस की मुश्किल बढ़ रही हैं.
कांग्रेस के वोट बैंक में कई पार्टियां सेंध लगाने का प्रयास कर रही हैं. प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज की हमर राज पार्टी, आम आदमी पार्टी, जनता कांग्रेस जोगी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के बागी भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने पर तुले हुए हैं. भाजपा 2023 के चुनाव में कड़ी टक्कर देने की स्थिति में आती दिखाई दे रही है.

 

Related Articles

Back to top button