बधिर सप्ताह का शुभारंभ, बच्चों एवं टीचर्स को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण
कोपल वाणी से करीब 50 दिव्यांग बच्चे शामिल

AINS NEWS… वर्ल्ड इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के उपलक्ष मे कोपल वाणी स्पेशल विद्यालय में बधिर सप्ताह का शुभारंभ किया गया ,जिसमें प्रथम दिन दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं टीचर्स को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया ,कोपल वाणी से करीब 50 दिव्यांग बच्चे शामिल हुए। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चे और स्पेशल kids मिलकर साइन लैंग्वेज सीखे और सिखाएं अंततः सामान्य बच्चों और स्पेशल चाइल्ड में अंतर कर पाना मुश्किल हो गया ,जब सभी साइन लैंग्वेज में एक दूसरे से बात कर रहे थे ।


यह कार्यक्रम जागरूकता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष किया जाता है जिसमें कॉलेज स्तर पर, विद्यालय स्तर पर ,पुलिस स्टेशन में पुलिस वालो को ,डॉक्टर एडवोकेट ,एवं एनजीओ के लोगों को साइन लैंग्वेज का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे इन बच्चों को कभी भी कोई परेशानी होने पर किसी न किसी के द्वारा उस परेशानी को समझा जा सके और निराकरण किया जा सके ।
बधिर सप्ताह के अंत में बच्चो द्वारा बनाए qutoes को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें । यह रैली डगनिया स्पेशल स्कूल से NIT तक होकर वापस आयेगी जिसमे सभी तरह के लोग स्पेशल पर्सन के साथ शामिल रहेंगे




