छत्तीसगढ़
पाटन में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, अमित जोगी ने भरा नामांकन
खासकर पाटन, धरसीवा, रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर और कई ऐसी सीटें हैं, जहां रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा

AINS NEWS 24X7…. छत्तीसगढ़ आम निर्वाचन 2023 में पाटन विधानसभा का चुनाव अब खास हो गया है, क्योंकि वहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल और अब पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी मैदान में हैं। सभी कद्दावर नेता माने जाते हैं। सभी एक दूसरे को चुनाव मैदान में हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। पाटन विधानसभा में किसकी हार होगी और किसकी जीत यह फैसला तो 3 दिसंबर को होगा लेकिन उसके पहले पाटन का मुकाबला काफी रोचक रहने की उम्मीद है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो ओवरऑल इस बार छत्तीसगढ़ का चुनाव काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है, खासकर पाटन, धरसीवा, रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर और कई ऐसी सीटें हैं, जहां रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।





