प्रत्याशियों ने की नामांकन रैली, रायपुर में बना मेले जैसा माहौल
नामांकन रैली के मद्देनजर प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए आवागमन परिवर्तित कर दिया

AINS NEWS 24X7…. आज नामांकन दाखिले का आखिरी दिन है, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज नामांकन रैली की। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन रैली में शामिल होकर जनता का अभिवादन किया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पाटन प्रत्याशी अमित जोगी भी इस दौरान पहुंचे। नामांकन रैली के मद्देनजर प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए आवागमन परिवर्तित कर दिया। घड़ी चौक में मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है, हर तरफ लोग और पार्टी के झंडे दिखाई दे रहे हैं।


भारतीय जनता पार्टी के रायपुर उत्तर प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लिया और भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए अपनी जीत होना बताया। भारतीय जनता पार्टी के एकात्मक परिसर से नामांकन रैली प्रारंभ हुई जो कलेक्ट्रेट में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान लोक कलाकार भी पार्टी का प्रचार करते नजर आए। दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल अपने चितपरिचित अंदाज में अपनी गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते दिखाई दिए।




