नेताओं को जान से मारने की धमकी, वोटिंग से पहले नक्सलियों ने बैनर लगाकर जारी की चेतावनी
वोटिंग से 24 घंटे पहले नक्सलियों की इस धमकी से क्षेत्र में दशरत फैल गई

AINS NEWS 24X7 फरसगांव /नारायणपुर… विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने अपनी उपस्थिती दर्शाने की कोशिश की, नक्सलियों ने दो दिन पहले नारायणपुर जिले में भाजपा नेता की हत्या कर दी थी, जानकारी के अनुसार अब बैनर पोस्टर लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश की है, भाकपा माओवादी के हवाले से लगाए गए बैनर में नक्सलियों ने कांग्रेस के दो नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है, बता दे की नारायणपुर में नक्सलियों ने चुनाव से पहले अलग-अलग क्षेत्र में पर्चे लगाकर पहाड़ी मंदिर के पास लगाए बैनर में नक्सलियों ने कांग्रेस के दो नेताओं को नामजद धमकी दी है नक्सली बैनर में चुनाव बहिष्कार की बात दोहराते हुए माओवादियों ने कांग्रेस व भाजपा के नेताओं को मार भगाने की बात कही है, छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान होना है, वोटिंग से 24 घंटे पहले नक्सलियों की इस धमकी से क्षेत्र में दशरत फैल गई है





