छत्तीसगढ़
मेवाड़ की वीरभूमि को प्रणाम! मुख्यमंत्री भूपेश पहुंचे राजस्थान, कर रहे चुनाव प्रचार
इस बार षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं। राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है

AINS NEWS 24X7….. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्य का चुनाव निपटाने के बाद अब राजस्थान चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं, यहाँ उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं। राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।




