छत्तीसगढ़
सड़क निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की, फरसगांव के बड़ेडोंगर से कोंकुड सड़क में मिट्टी व मुरुम से किया गया है निर्माण
मिट्टी मुरूम के कार्यों को बंद कराकर पक्की सड़क को गिट्टी डालकर डामरीकरण कराई जाय
के.शशिधरण जिला कोंडागांव
कोंडागांव……. जिला कोंडागांव के फरसगांव ब्लाक के बड़ेडोंगर से कोंकूड सड़क निमार्ण में मिट्टी व मुरुम डालकर बनाने के साथ ठेकेदार व विभागीय मिली भगत होने की लिखित शिकायत पीड़ित ग्रामवासियों ने की है, उल्लेखनीय है की उसी सड़क से प्रभावित करीब 40 ग्राम पंचायत है, जिसके कारण क्षेत्र के समस्त प्रभावित जनपद सदस्य, सरपंच व उप सरपांच स्तर के सभी आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान में संचालित मिट्टी मुरूम के कार्यों को बंद कराकर पक्की सड़क को गिट्टी डालकर डामरीकरण कराई जाय






