AINS NEWS 24X7….शिकारियों के द्वारा बिछाए गए करंट तार की चपेट में आया नर हाथी, हो गई मौत
सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला वन महकमा पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए

AINS NEWS…. मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक नर हाथी की मौत हो गई है। लोरमी के खुड़िया रेंज में हाथी का शव मिला है। सरगढ़ी के जंगल के कक्ष क्रमांक 486 में वनवासियों ने हाथी के शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि 6 हाथियों का दल कवर्धा क्षेत्र के जंगल से वापस अचानकमार टाइगर रिज़र्व की ओर लौट रहा था। इसी दौरान इनमें से एक हाथी शिकारियों के द्वारा बिछाए गए करंट तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मीडिया को मौके पर जाने से रोका…
इस मामले के बाद जानवरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला वन महकमा पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। घटना के बाद मीडिया को मौके पर जाने से भी रोका जा रहा है। हाथी के शरीर पर चोंट के निशान भी पाए गए हैं। मृत हाथी की उम्र एक से डेढ़ साल की बताई जा रही है।




