छत्तीसगढ़

रुझानों में भाजपा को मिल रही बढ़त से भाजपाई खुश, प्रदेश कार्यालय में जश्न शुरू

यही स्थिति राजस्थान में भी देखने को मिल रही है, वहां भी कांग्रेस आगे नजर आ रही है

AINS NEWS 24X7…. टेलीविजन पर मतगणना के साथ भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में बढ़त दिखाई जा रही है जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न भी शुरू हो गया है। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता झूम रहे हैं और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि मतगणना शुरू होने के कुछ घंटे तक भारतीय जनता पार्टी पीछे नजर आ रही थी लेकिन 10:00 बजे के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बढ़त बनाते नजर आने लगे जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।रुझानों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना लेगी। यही स्थिति राजस्थान में भी देखने को मिल रही है, वहां भी कांग्रेस आगे नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button