छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में लगातार भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं, नवे राउंड में भी 2600 वोटो से आगे हैं चौधरी

लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस की प्रत्याशी विद्यावती सिदार और धर्मजयगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया समेत खरसिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल आगे

AINS NEWS 24X7…. सभी एग्जिट पोल के दावों को दरकिनार करते हुए मतगणना के परिणाम कुछ और ही बयां कर रहे हैं, विभिन्न टीवी चैनलों और सर्वे की रिपोर्ट किसी काम की साबित नहीं हुई।सुबह 8:00 बजे रायगढ़ में जब से मतगणना शुरू हुई है तब से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओपी चौधरी आगे ही नजर आ रहे हैं। इसके विपरीत लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस की प्रत्याशी विद्यावती सिदार और धर्मजयगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया समेत खरसिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल आगे हैं, लेकिन रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी शुरू से जो बढ़त बनाए हुए हैं वह अब तक स्थिर है। नवमें राउंड की मतगणना में ओपी चौधरी को 38,600 वोटो से आगे रहने की जानकारी है।

 

Related Articles

Back to top button