छत्तीसगढ़

महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने निकाली संत श्री संता जी जगनाड़े महाराज की भव्य शोभायात्रा, समाज की महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

रायपुर ग्रामीण विधानसभा से निर्वाचित हुए विधायक मोतीलाल साहू भी शामिल हुए

AINS NEWS 24X7….. संत श्री संताजी जगनाड़े महाराज की शोभायात्रा महाराष्ट्रीयन तेली समाज की रायपुर इकाई द्वारा भव्य रूप से निकाली गई। राज्य स्तरीय शोभायात्रा में समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने सामाजिक पगड़ी पहनकर सुबह समाज के भवन से संताजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और आरती के साथ शोभायात्रा प्रारंभ की।


इस शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया, जिसमें रायपुर ग्रामीण विधानसभा से निर्वाचित हुए विधायक मोतीलाल साहू भी शामिल हुए। उन्होंने समाज के पदाधिकारी से मुलाकात कर जगनाड़े महाराज की भव्य शोभायात्रा पर सामाजिक बंधुओ को बधाई दी और आने वाले समय में यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अध्यक्ष राजकुमार बारबुदे, सह सचिव विनोद धुर्वे, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर बावनकर के मार्गदर्शन में यह शोभायात्रा सफल रही। शोभायात्रा के बाद सभी सदस्यों ने समाज के भवन में इकट्ठा होकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

 

Related Articles

Back to top button