छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला बरकरार

फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि इस फैसले ने देश की एकता को सुदृढ़ किया, यह आशा की किरण है

AINS NEWS 24X7….. आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार के पक्ष में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को वैध करार दे दिया, सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया है। जजों ने कहा कि अनुच्छेद 370 एक अस्थाई प्रावधान था, संविधान के अनुच्छेद 1 और 370 से स्पष्ट है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, भारतीय संविधान के सभी प्रावधान जम्मू कश्मीर पर लागू हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की वैधता को भी बरकरार रखा। कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में आम चुनाव कराए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए गए हर फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती क्योंकि ऐसा करने से अराजकता का माहौल पैदा हो सकता है, अगर केंद्र के फैसले से कोई मुश्किल खड़ी होती है तभी इसे चुनौती दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि इस फैसले ने देश की एकता को सुदृढ़ किया, यह आशा की किरण है।

 

Related Articles

Back to top button