छत्तीसगढ़

ईसाई मिशनरी द्वारा अपना धार्मिक ग्रंथ हिंदुओं के घर घर बांटने के विरोध में हुई थाने में शिकायत

हिंदू समाज ने कार्यवाही के लिए थाना केसकाल को दी शिकायत

AINS NEWS 24X7 केशकाल…… क्रिसमस पर्व से 12 दिन पूर्व ईसाई समाज व ईसाई मिशनीरीयों द्वारा मंगलवार रात केशकाल मे शोभायात्रा निकाली गई जो धमतरी से किरन्दुल के लिए निकली, इस दौरान ईसाई मिशनीरीयो द्वारा हिन्दूओ के घर मे अपने धार्मिक ग्रंथो को बांटा गया, जिसमें धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले आपत्तिजनक संदेश अंकित थे, यह बात पूरे नगर मे आग की तरह फैली और विषय की जानकारी छग बजरंग दल  के कार्यकर्ताओ तक पहुँची, तत्काल बुधवार को केशकाल मे छग बजरंग दल और केशकाल के सर्व हिन्दू समाज की बैठक बुलाई गयी, जिसमें हिन्दूओ के घरो मे ईसाई धार्मिक ग्रंथ बांटने व उन धार्मिक ग्रंथो मे आपत्तिजनक संदेश की बात सही पायी गयी, इस पर सभी ने सर्व सम्मति से केशकाल थाने शिकायत दर्ज कर बजरंग दल व सर्व हिंदू सामाज ने कार्यवाही की मांग की

 

Related Articles

Back to top button