छत्तीसगढ़

घोषणा पत्र के सभी वादों को शत प्रतिशत पूरा करेंगे – विष्णु देव साय

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पूरी तरह से पारदर्शिता बरतते हुए आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पहले मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी को प्रतिनिधित्व का मौका दिया है, इसलिए हम अपनी गारंटी को शत प्रतिशत पूरा करेंगे, आवासहीन गरीबों को आवास मुहैया कराया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहावत को चरितार्थ किया जाएगा, उन्होंने आश्वस्त किया कि आदिवासियों के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करेगी हमारी सरकार

उन्होंने कहा कि आदिवासी भी जानते हैं कि उनका विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है, लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस के बहकावे में और लोक लुभावन वादों में यह आदिवासी आ गए थे, मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों तक आदिवासियों को छला इसीलिए आदिवासियों ने अपना बदला लिया, किसानों के 2 साल के बचे बोनस को निश्चित तौर पर दिए जाने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने दिया, प्रधानमंत्री आवास को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पूरी तरह से पारदर्शिता बरतते हुए आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे

 

Related Articles

Back to top button