छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मांगा गया स्पष्टीकरण, 3 दिनों का दिया गया समय

कोरबा विधानसभा क्षेत्र की हार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाने और अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला

AINS NEWS 24X7…… कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू द्वारा एक स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया गया है जिसमें पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल पर कोरबा विधानसभा क्षेत्र की हार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाने और अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला विभिन्न मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में के संज्ञान में आया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए और पार्टी की छवि धूमिल होता देख उक्त मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसमें पूर्व मंत्री को तीन दिनों का समय दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र में हार का कारण कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति के कारण और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में तालमेल न होना बताया। इन्हीं बयानों के कारण जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button