महंत रामसुंदर दास ने ली हार की नैतिक जिम्मेदारी, दिया त्यागपत्र
कांग्रेस में हार के बाद इस्तीफा देने और आरोप प्रत्यारोपों का दौर जमकर चर्चा में है

AINS NEWS 24X7…. रायपुर की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की इच्छा जाहिर की है, इस बाबत उन्होंने अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी दीपक बैज को पत्र भी लिखा है, पत्र में उन्होंने लिखा है कि भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझ पर विश्वास करके रायपुर दक्षिण विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था, सभी की मेहनत के बाद भी परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया और प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटो के अंतर से इस सीट पर पराजय हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें। गौरतलब है कि कांग्रेस में हार के बाद इस्तीफा देने और आरोप प्रत्यारोपों का दौर जमकर चर्चा में है। कांग्रेस लगातार हार की समीक्षा में व्यस्त है, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया है, बल्कि सभी एक दूसरे पर आरोप मडते नजर आ रहे हैं।






