
AINS NEWS 24X7 CHHOLIWOOD…… 8 दिसंबर को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां ने एक ही हफ्ते में अच्छा बिजनेस कर लिया है जिसके चलते फिल्म से जुड़े निर्माता निर्देशक और कलाकार फिल्म को आगे भी रन करना चाहते हैं, लेकिन सिनेमा मालिकों द्वारा गुईयां फिल्म के निर्माता निर्देशक पर यह कहकर दबाव बनाया जा रहा है कि हिंदी फिल्में कतार में है आपको फिल्म उतारनी पड़ सकती है। ऐसे में अच्छी चल रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां के निर्माता निर्देशक और कलाकारों को दुख हो रहा है, गुईयां की टीम लगातार प्रयास कर रही है कि उनकी फिल्म सिनेमाघर से न उतरे लेकिन सिनेमा मालिक हिंदी फिल्मों का हवाला दे रहे हैं। इसी बीच फिल्म के अभिनेता अमलेश नागेश ने एक अपील जारी की है जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के दशकों से कहा है कि जिन-जिन लोगों ने फिल्म को नहीं देखा है वह बड़ी संख्या में फिल्म देखने टॉकीज पहुंचे, ताकि सिनेमा मालिक पर फिल्म से हो रहे व्यवसाय के कारण दबाव बनाया जा सके। अमलेश ने अपनी अपील में यह भी कहा है कि हिंदी फिल्म के चलते हमारी भाषा बोली की फिल्म उतरने नहीं देना है, क्योंकि इस फिल्म में समाज को संदेश देती एक कहानी है, जो अपने आप में छत्तीसगढ़ियापन लिए हुए हैं।






