छत्तीसगढ़

केसकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने एसडीएम कार्यालय में बैठक की, जर्जर सड़क व बाई पास सड़क को बेहतर बनाने समर्थन मांगा

मुझे किसी से कोई शिकवा शिकयत नहीं, सभी लोगों के साथ मिलकर बस्तर के विकास में अपना योगदान देना है

AINS NEWS 24X7 के. शशिधरण केशकाल……. कोंडागांव जिला की केसकाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम ने एसडीएम कार्यालय सभा कक्ष में सर्व समाज,अधिकारियो व मीडिया कर्मियों के साथ बैठक की है, बैठक में  नगर के प्रथम नागरिक व अध्यक्ष रोशन जमीर, विशिष्ट अतिथियो में गुरूनाथन, डीएफओ व भूपत सिंह धनेश्री, एसडीओपी, व महेंद्र नेताम, अध्यक्ष,जनपद के अलावा श्रीमती सुषमा नेताम, एसडीओ,फॉरेस्ट, आशुतोष शर्मा, तहसीलदार व  राठौड़ सर एसडीओ पीडब्ल्यूडी, मुख्य नगरपालिका आधिकारी के अलावा सभी विभाग के आधिकारी सभी समुदय से जुड़े लोगों के साथ ग्रामवासी मीडिया कर्मी बहुत उत्साह के साथ बैठक में शामिल हुए , बैठक में उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने उनके जीत पर सभी का धन्यवाद व्यक्त किया, उन्होंने आगे कहा कि मुझे किसी से कोई शिकवा शिकयत नहीं, सभी लोगों के साथ मिलकर बस्तर के विकास में अपना योगदान देना है
बैठक बुलाने का मुख्य कारण केसकाल घाटी की जर्जर सड़क के कारण जगदलपुर से राजधानी रायपुर को जोड़ने वाली लाइफ लाइन मार्ग केसकाल घाटी में जाम के चलते हमारे लोगों को हमेशा परेशानी उठानी पड़ती हैं, उन परेशानियों को सभी से सहयोग लेकर घाटी की सड़क व बाई पास सड़क को बेहतर बनाने के लिए आप सभी का  सहयोग अपेक्षित है, एक समिति बनाकर जल्दी से जल्दी घाटी की सड़क व बाई पास सड़क निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने की बात विधायक नीलकंठ टेकाम ने कही

 

Related Articles

Back to top button