छत्तीसगढ़

प्रदेश की सीमा पर अवैध तरीके से लाई जा रही शराब का जखीरा बरामद, आबकारी एक्ट का मामला

जप्त वाहन और शराब की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई हैं

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश की सीमा पर अवैध तरीके से लाई जा रही शराब का जखीरा बरामद किया है। मामला है बाग-नदी थाना क्षेत्र का जहां साइबर सेल, थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।

अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर बाग-नदी थाना जिला राजनांदगांव ने कार्यवाही करते हुए एक स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG-08 BH-5935 सहित मध्यप्रदेश में बेचीं जाने वाली 18 पेटी देशी शराब जो कुल 162 बल्क लीटर मात्रा को जप्त की है। जप्त वाहन और शराब की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई हैं।*

वाहन नंबर अनुसान वाहन मालिक क्रमांक चालक प्रहलाद एवं एक अन्य के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 281, 324, 3(5) बीएनएस, धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट, धारा 192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी प्रहलाद के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट का मामला डोंगरगढ़ थाने में दर्ज हैं।

मुखबीर सूचना अनुसार देर रात कार से अवैध शराब परिवहन की जानकारी पर पुलिस ने चार जगह घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन चालक देवरी बॉर्डर से लगातार पुलिस चेक पोस्ट को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम के पीछा करने पर वाहन बंद करके चारभाठा – मोहनपुर जंगल में छोड़कर भाग गये। तलाशी में कार के अंदर से 18 पेटी अवैध तरीके से लाई जा रही मध्यप्रदेश की शराब पकड़ी गई है।

 

Related Articles

Back to top button