सभी कंपनियों की बस सेवा चालू, ट्रक व बस ड्राइवर हड़ताल वापस
सरकार द्वारा लाया गया कानून को वापस लेने का फैसला स्वागत योग्य

AINS NEWS 24X7 केशकाल,…… सम्पूर्ण भारत में ट्रक व बस ड्राइवरो के हड़ताल के चलते केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ड्राइवरो के उपर 7 साल की सजा वा 10 लाख की जुर्माना वाले मामले को ड्राइवरो के सामने निर्णय को वापस लेने मजबूर हुआ है, ड्राइवरो के हड़ताल खत्म होते ही आज सुबह से सभी बस सेवायें शुरू हुई है साथ ही सड़कों पर मालवाहक ट्रक व गाड़ियां चलना शूरू हुआ है,


केसकाल की महेद्रा बस बुकिंग प्रमुख रिजवान अली बात करते हुए दिनांक 03.01.2024 की सुबह से राष्ट्रिय राज मार्ग रायपुर से जगदलपुर व बैलाडीला तरफ़ जानें व आने वाले सभी कंपनियों के बस चालू होने की जानकारी दी है ,केसकाल में हड़ताल को लेकर जन चर्चा है की अगर बस सेवा व ट्रक सेवा चालू नही होने के स्थिती में बाजारों में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ गई होती, सरकार द्वारा लाया गया कानून को वापस लेने का फैसला स्वागत योग्य होने के साथ ड्राइवर यूनियन महासंघ की जीत होने पर इनकार नहीं किया जा सकता है




